जाख पुराण में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूक करते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नाबार्ड और उत्तरा उदय संस्था की ओर से वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जाखपुरान में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नेट बैंकिंग, ई-वॉलेट आदि की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को ऑनलाइन लेनदेन के साथ ही साइबर अपराध के बारे में भी अवगत कराया गया। बैंकों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं, ऋण आदि के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, त्रिलोक चंद्र भट्ट, हरेंद्र शाही, हर सिंह मौजूद रहे।