फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल में बैंक नहीं होगा शिफ्ट, लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

Thu, 19 Sep 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार में संचालित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा फिलहाल शिफ्ट नहीं होगी। लीड बैंक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर इसके विरोध में आंदोलन कर रहीं महिलाओं से वार्ता कर उन्हें लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की अनुमति के बगैर बैंक शिफ्ट नहीं होगा। आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने 43 दिन बाद आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन

थल मुख्य बाजार में संचालित ग्रामीण बैंक को शिफ्ट करने के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं बीते 43 दिन से बैंक के बाहर धरने पर डटी थीं। उनका साफ तौर पर कहना था कि इस निर्णय को वापस लेने तक वे पीछे नहीं हटेंगी। 44 वें दिन लीड बैंक अधिकारी एलआर जोहरी थल पहुंचे और बैंक के बाहर धरने पर बैठीं महिलाओं से वार्ता की।
उन्होंने रिजर्व बैंक की अनुमति के बगैर बैंक शिफ्ट न करने का लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक तक क्षेत्र के लोगों की समस्या पहुंचाई जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने आंदोलन खत्म किया और धरने से उठीं। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में बैंक शिफ्ट किया गया तो वे फिर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार, व्यापार मंडल संरक्षक दान सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती, यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद, दिनेश चंद्र पाठक, प्रधान दीपा वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें