फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट वाहनों को परिवहन करने के लिए प्रतिबंधित करें : डीएम

Sat, 12 Aug 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अधिकारियों के साथ मासिक बैठक करतीं डीएम रीना जोशी। : संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एआरटीओ को जिले में गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने और अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में जमीनी वाद-विवाद, सड़क निर्माण में आई जमीन का मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और मजिस्ट्रेट जांच के लंबित मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वाहन में ओवरलोडिंग करने और दोपहिया वाहनों पर करतब करने वाले वाहन चालकों का डीएल निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को जिले में कच्ची, अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को विस्थापन प्रकरणों तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एफआर चौहान, एसडीएम अनुराग आर्या, अनिल शुक्ला,दिवेश शासनी, भगत सिंह फोनिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें