फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोट्यूड़ा गांव में सार्वजनिक रूप से शराब पीने, पिलाने पर प्रतिबंध

Thu, 21 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसपी रेखा यादव से मुलाकात करतीं कोट्यूड़ा की महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत कोट्यूड़ा की महिलाओं ने गांव में सार्वजनिक रूप से शराब के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही अराजक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं ने निर्णय लिया है कि बदले की भावना से किसी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में महिलाएं एसपी से भी मिलीं और उन्हें निर्णय की जानकारी देते हुए सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन

गांव में शादी और अन्य आयोजनों पर शराब के बढ़ते प्रचलन से महिलाएं काफी चिंतित हैं। उन्होंने पिछले दिनों पंचायत घर में बैठक कर मिशन मर्यादा नाम से संगठन बनाया है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधान तुलसी बथ्याल को सौंपी गई है। संगठन गांव में शराब पीकर अवांछित हरकत करने वालों की वीडियो भी बनाएगा। संयुक्त टीम गांव में सार्वजनिक क्षेत्र या बाहर से शराब पीकर आने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखेगी। नियम का उल्लंघन करने वालों से अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को संगठन से जुड़ी महिलाएं एसपी रेखा यादव से मिलीं और बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी उन्हें देते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया। एसपी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सचिव दीपा बथ्याल, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, बसंती देवी, खिला देवी, मोहनी, तारा, कमला देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें