थल के बालेश्वर मंदिर में भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। पौराणिक बालेश्वर मंदिर में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन व्यास नीरज उपाध्याय ने भगवान नारायण श्री हरि विष्णु के बामन अवतार की कथा का बखान किया।
उन्होंने राजा बलि से एक पग भूमि मांगने की कथा सुनाई। राजा भरत के सिंहासन की रोचक कथा का सार बताया। भगवान कृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता की करुणामय कथा से सभी को गदगद किया। संगीतमय भजन में जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा वह भारत देश है मेरा, सदा शिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो, जय जय राधा रमण हरि जय भजन सुनाए। इस मौके पर पीयूष उपाध्याय, राधेकृष्ण पुनेठा, कृष्ण गोपाल पंत, यजमान गौरी दत्त पाठक, विनोद पंत, खड़क सिंह बोरा, प्रेम बल्लभ जोशी समेत श्रोता मौजूद रहे। संवाद