फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में निशा, पोस्टर में सिमरन प्रथम

विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में दो दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का विषय ‘नशे से दूरी ही उचित है’ रखा गया था। स्पर्धा में 56 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नशा उन्मूलन प्रभारी एवं वनस्पति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. गीतांजलि मिश्रा ने किया। निबंध प्रतियोगिता में निशा चंद प्रथम, सोबन सिंह द्वितीय, सिमरन लोहिया तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन लोहिया प्रथम, वंशिका द्वितीय, शालिनी तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. चंद्रा नबियाल, प्रभजोत कौर, डॉ. डीएन भट्ट रहे। इस मौके पर डॉ.अतुल चंद, डॉ.जगत सिंह कठायत, डॉ.नवीन कुमार, डॉ.आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें