फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया 13 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान करते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीमार और जरूरतमंदों का जीवन बचाने को रक्तदान के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे। मंगलवार को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कुल 13 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडे ने कहा कि लॉकडाउन में अस्पतालों में रक्त की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस कठिन समय में बजरंग दल रक्तदान के लिए आगे आया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वालों में सोनम पांडे, धीरज वर्मा, अभिषेक पंत,महेश जोशी, पंकज पंगरिया, गोपाल धामी, दिनेश कुमार, विवेक सोदेव, विशाल, धनाजी भोंसले, हर्षवर्धन, संतोष शर्मा, विमल, वीएस पंगरिया शामिल रहे। इस अवसर पर 15 युवाओं के नाम पैथोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र शर्मा को सौंपे गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह 24 घंटे रक्तदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ शर्मा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस अवसर पर सुरेश बजरंगी पवन नाथ हरीश खड़ायत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें