फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में मची बैठकी होली की धूम

विज्ञापन
हाकाली मंदिर गंगोलीहाट में होली गायन करते कलाकार। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। जिले में बैठकी होली की धूम मची है। कलाकार देर रात तक होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध रहे हैं। महाकाली मंदिर रोड स्थित रावलगांव निवासी अध्यापक वीरेंद्र रावल के आवास पर कई शहरों से आए कलाकारों ने बैठकी होली गाई। हल्द्वानी से आए प्रसिद्ध गायक हेमंत पंत ने राग तिलंग में मारत मोरे नैनन में पिचकारी, राग जंगला काफी में गाओ सुहागन होली बरस की घड़ी अलबेली गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

गौरव बिष्ट ने राग पीलू में होली खेलन कैसे जाऊं, पिथौरागढ़ के गजेंद्र अधिकारी ने राग धमाल में नंदनंदन मोरी बइयां मरोड़ी, राग श्याम कल्याण में सांझ काल नंद लाल खेले होरी, संगीत अध्यापक सुरेश कर्नाटक ने राग केदार में तिरछी नजरिया के बान चलावे गोरी, राजू कोठारी ने राग जंगला काफी में सारी डाल गयो मो पे रंग की गागर की प्रस्तुति दी।
प्रसिद्ध सरोद वादक सुमित तिवारी समेत भुवन पांडे, हिमांशु पंत, राजू कोठारी, दिनेश पांडे, संदीप पांडे, राजेंद्र बोरा ने तबला वादन किया। संगीतकार गौरव बिष्ट, हेमंत पंत का गायन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इस दौरान कमल तिवारी, कपिल नेगी, ललित वर्मा, मोहन लाल वर्मा, योगेश पांडे, त्रिभुवन बिष्ट, गंभीर रावल, प्रकाश रावल, भरत मेहता, धर्म सिंह अधिकारी आदि थे। पिथौरागढ़ में भी टकाना आदि स्थानों पर देर रात तक बैठकी होली की महफिल जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें