धारचूला (पिथौरागढ़)। स्थानीय जवाहर सिंह नबियाल इंडोर स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। ओपन एकल वर्ग के फाइनल में हल्द्वानी के मोहित तिवारी ने पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा को हराया। ओपन युगल वर्ग के फाइनल में मोहित तिवारी-प्रशांत मेहरा ने दीपांक वर्मा-अनिल नगरकोटी को हराया।
इससे पूर्व जीजीआईसी और अनवाल समुदाय के बच्चों ने स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि धौलीगंगा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पीपी बिल्ख और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, बीडीओ श्याम चंद ने सोमवार को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
35 से 45 उम्र वर्ग के युगल में प्रमोद दिगारी, जगदीश अकेला ने सौरभ चंद, पुष्कर चंद की टीम को हराया। 45 से 55 उम्र वर्ग के युगल में जीएस बुदियाल और मनोज वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर नेपाल बैतड़ी की लोकेश, सुंदर की टीम को हराया।
55 से ऊपर वर्ग में अस्कोट के पाल राजवंश के भानुप्रताप पाल और डीएस दिगारी ने ललित जोशी, प्रयाग कफलिया को पराजित किया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने ट्रॉफी, नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
महेंद्र बुदियाल, धर्म बिष्ट, जाकिर हुसैन, आरएस यादव निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि परियोजना के महाप्रबंधक पीपी बिल्ख ने आयोजक मंडल को पांच हजार रुपये दिए।
प्रायोजक भाजयुमो के प्रदेश मंत्री राजेंद्र नेगी ने धारचूला के बैडमिंटन एसोसिएशन को एक लाख रुपये की सहयोग राशि देकर भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। धारचूला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल को सम्मानित किया
धारचूला (पिथौरागढ़)। माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और उनकी टीम को सोमवार को जवाहर सिंह नबियाल इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया गया। जीएस बुदियाल, महेंद्र बुदियाल, भूपेंद्र थापा ने संचालन किया। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, सभासद बेला शर्मा, रुकुम बिष्ट, नवीन खर्कवाल, भूपेश पंत, खुशाल सिंह पिपलिया, प्रेमा कुटियाल, लाल बहादुर ह्यांकी, शकील अहमद, गुमान सिंह बिष्ट आदि रहे।