फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
गणाईगंगोली सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठीक करने को लेकर लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि राजकीय अस्पताल सुशीला तिवारी हल्द्वानी को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाए।
विज्ञापन

सीएचसी गणाईगंगोली में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
चुनाव के समय सभी क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद मूलभूत सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना भूल जाते हैं। पूर्व विधायक नारायण राम, महेश डसीला, चंदन बाणी, देवेंद्र मेहता, सूरज रावत, भुवन बोरा, देवेंद्र डसीला, गोपाल धानिक, बिट्टू बाणी, योगेश भारती, कमलेश आदि लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें