फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर जिलारधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन करते मुवानी के ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सर्प दंश से हुई मौत और लचर स्वास्थ्य सेवाओं से आक्रोशित मुवानी के युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम और रेबीज के टीके उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिगोटी में केशर सिंह भंडारी (45) को सांप ने काट दिया। अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उससे पूर्व भी एक जुलाई को मुवानी में युवा सूरज को सांप ने काट दिया था। उसकी भी मौत हो गई थी। सर्पदंश से हुई दोनों मौतों से आक्रोशित क्षेत्र के युवाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अस्पताल में एंटी वेनम न होने से दोनों की मौत हुई है। उनका कहना था कि अस्पताल में रेबीज के टीके भी नहीं हैं। कुत्तों के काटने पर लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ही उपचारिका होने से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अस्पताल में पेयजल की किल्लत भी बनी हुई है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने युवाओं को शीघ्र अव्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान युवाओं ने दोनों मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में कमलदीप बिष्ट, संजय भट्ट, शिवराज सैलोनी, बबलू कार्की, जितेश खनका, धीरज सिरौला, महेंद्र सामंत, डॉ. अनिल कार्की आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल का कहना है कि जिले के सभी सात पीएचसी और चार सीएचसी में एंटी वेनम और रेबीज के टीके उपलब्ध हैं। एंटी वेनम फिजीशियन की देखरेख में दिया जाता है।
विज्ञापन

शोक में आधा दिन बंद रहा मुवानी बाजार
घाटी पार दिगौटी में सर्पदंश से हुई मुर्गी फार्म व्यवसायी केशर सिंह भंडारी की मौत के शोक में बाजार आधा दिन बंद रहा। व्यापारियों ने शोक सभा कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। शोक जताने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शोबन सिंह कार्की, दीपक सिंह, लीला भट्ट, अमरजीत राम, पप्पू पुजारा, नरेंद्र कार्की, देवेंद्र जोशी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें