फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गिरगांव के पास बदहाल सड़क रोक रही पर्यटकों की राह

Thu, 06 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मुनस्यारी को जाने वाली थल- मुनस्यारी और जौलजीबी- मुनस्यारी सड़क कई स्थानों पर बदहाल है। बदहाल सड़कों पर पर्यटक धक्के खाकर मुनस्यारी पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने को है, ऐसे में होटल कारोबारियों और ट्रेवल एजेंसियों के लोगों को अभी से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग गिरगांव के समीप बदहाल है। यहां पर सड़क बदहाल होने के कारण हर दूसरे तीसरे दिन कोई न कोई भारी वाहन फंस जा रहा है। इसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों के साथ ही देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में बार-बार सड़क बंद होने पर कई पर्यटक आधे रास्ते से वापस लौटने को मजबूर रहते हैं। मुनस्यारी की सैर करने के बाद वापस लौटते समय अलग-अलग राज्यों को जाने वाले पर्यटक कई बार मुश्किल में पड़ जाते हैं। कई बार उनकी ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए उन्हें बस, टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है।

थल-मुनस्यारी सड़क पर कक्कड़ सिंह बैंड से मुनस्यारी तक सड़क लोनिवि से बीआरओ को हस्तांतरित हो चुकी है। बीआरओ ने पर्यटन नगरी को जाने वाली सड़क के सुधार का कार्य शुरू कर दिया है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक तो सड़क पर बीआरओ काम करती है, लेकिन शाम छह से सुबह आठ बजे तक कोई वाहन सड़क पर फंस जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। अब पर्यटन नगरी आने वाले पर्यटक इस कारण बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी में दिल्ली, बंगाल, देहरादून, महाराष्ट्र, यूपी, पूणे, गुजरात के साथ ही विदेशी पर्यटक सैर और ट्रेकिंग के लिए आते हैं। इसके बावजूद भी पर्यटन नगरी को जाने वाली बदहाल सड़क को वर्षों बाद भी नहीं सुधर पाई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे का कहना है कि मुनस्यारी हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस सड़क का प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाना चाहिए।

कई बार पहाड़ी पर लटक चुके हैं भारी वाहन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। इस सड़क पर सुरक्षा के प्रबंध भी नहीं हैं। कक्कड़ सिंह बैंड के पास कई बार भारी वाहन सड़क बदहाल होने के कारण पहाड़ी पर लटक चुके हैं। यहां पर चढ़ाई अधिक होने के कारण वाहन हांफने लगते हैं। भारी वाहनों को निकालने के लिए बीआरओ का सहयोग लेना पड़ता है। तब जाकर बमुश्किल वाहन निकल पाते हैं। बारिश में यहां पर सड़क बेहद बदहाल रहती है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने सड़क का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें