फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोर क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच

Thu, 06 Apr 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज में क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सोर क्रिकेट क्लब के तीन विकेट से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि नार्थ जोन खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर कैलाश चंद ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ कराया।


निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए। इसमें धर्मेंद्र खोलिया ने 54, पीयूष रावत ने 24 रन बनाए। जवाब में सोर क्रिकेट क्लब ने सात विकेट पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रदीप देवली ने 67, जीवन मेहता ने 27, लक्ष्य देउपा ने 6 गेंदों में 16 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर दिनेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह गुर्रो, स्कोरर मनोज कुमार रहे। इस दौरान उमेश चंद्र जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, मुख्य चयनकर्ता रविंद्र डसीला, भूपाल सिंह चुफाल, पारस मुड़ेला, नवीन रावत, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोर क्रिकेट क्लब और द एथलीटस होम एकेडमी के बीच सुबह 9.30 बजे से मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें