फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप, व्यापारियों ने दो घंटे रोका निर्माण कार्य

विज्ञापन
नाचनी रामगंगा नदी में चल रहे तटबंध के निर्माण कार्य को रूकवाते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। व्यापारियों ने रामगंगा नदी किनारे किए जा रहे तटबंध निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। नाराज व्यापारियों ने गुणवत्ता में सुधार के लिए दो घंटे तक निर्माण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश बथियाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी किनारे बन रहे तटबंध के निर्माण कार्य को रोक दिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश ने कहा कि जुलाई 2017 में आई बाढ़ से बागेश्वर जिले को जोड़ने वाला झूलापुल बह गया था। कई आवासीय भवनों, दुकानों को खतरे की जद में पहुंचा दिया था।
तब से कई बार बाढ़ सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद शासन, प्रशासन से 2.88 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई तो कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग से अनुबंधित ठेकेदार ने नदी तल के आरबीएम में घटिया गुणवत्ता का सीमेंट मिलाकर गुणवत्ता रहित निर्माण कार्य कराया तो व्यापारी भड़क गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विभागीय एई फुरकान खालिद ने व्यापारियों से बात की। उन्होंने गहनता से जांच का आश्वासन दिया। कहा कि अगर निर्माण सामग्री में कमी मिली तो निर्माण ध्वस्त कर सही निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान व्यापारी भरत वर्मा, राजू साही, संजय कोश्यारी, सुंदर कार्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें