पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे और 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क बदहाल है। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोग लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं।
जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क की पड़ताल की गई। सड़क जाजरदेवल बाजार से अंदर की ओर बहुत खराब है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हुए बने हुए हैं। हल्की सी बारिश में गड्ढों में पानी भर जा रहा है। जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी नालियों को खोलने और सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी मोहित जोशी का कहना है कि साफ मौसम में तो जैसे तैसे वाहनों की आवाजाही हो जाती है, लेकिन बारिश में पानी से गड्ढे भर जाते हैं। जिसमें कई बाइक और स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गए हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। इधर, प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई एमसी तिवारी का कहनाहै कि सड़क को ठीक किया जाएगा। संवाद