गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में शुक्रवार को स्कूल प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ और सीईओ का विद्यालय प्रबंधन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने विद्यालय प्रबंधन समिति के क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने उनके समक्ष विद्यालय के संपर्क मार्ग में सीसी डामरीकरण करने, चाहर दीवारी का निर्माण और विद्यालय भूमि विद्यालय के नाम करने की मांग उठाई। सीडीओ ने सीईओ इस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ वरूण चौधरी ने की। बैठक में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य, डायट प्राचार्य हरक राम कोहली, तहसीलदार गंगोलीहाट अबरार अहमद मौजूद रहे।