फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगरू से लौटे नेपाल के प्रवासियों के लिए नौ घंटे तक खुला रहा झूलापुल

विज्ञापन
धारचूला के अंतराष्ट्रीय झूलापुल से मवेशियों के साथ अपने देश को जाते प्रवासी नेपाली नागरिक। संव? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल से प्रवास पर छांगरु गए लोगों के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय झूला पुल नौ घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 364 लोगों ने आवाजाही की।
विज्ञापन

नेपाल का छांगरु गांव चीन सीमा के पास स्थित है। इस गांव तक पहुंचने के लिए नेपाल के पास सड़क या पैदल मार्ग नहीं है। प्रवास पर जाने वाले नेपाली परिवार भारतीय मार्ग से ही छांगरु जाते हैं। छांगरु में बर्फबारी होते ही यह परिवार जानवरों के साथ लौट आए हैं। बुधवार को इन परिवारों के धारचूला पहुंचने पर सुबह आठ बजे झूलापुल खोला गया। इसके बाद 74 लोग अपने 169 मवेशियों के साथ भारत से नेपाल गए। इस दौरान नेपाल से भी 290 लोग भारत आए। शाम पांच बजे पुल बंद किया गया। इस दौरान एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने दोनों और से आने-जाने वाले लोगों के सामान की चेकिंग की। प्रशासन की ओर से पेशकार खीमानंद भट्ट, पटवारी हुकुम सिंह धामी, इंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें