फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 06 Jul 2019 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संस्था के नवनियुक्ति पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाते उच्च न्यायालय के न्यायाधीश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उच्च न्यायालय नैनीताल के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनएस धानिक ने जिला अधिवक्ता संस्था के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने बार और बैंच के बीच बेहतर सामंजस्य पर जोर दिया। साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति धानिक ने अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त सचिव विनोद सिंह मतवाल को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष भट्ट ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को रखते हुए उनका समाधान किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला जज राजेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, सिविल जज सीनियर डिविजन रश्मि गोयल, सीएमओ उषा गुंज्याल, सीओ राजन सिंह रौतेला, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल दत्त ओझा, बहादुर चंद राजन, आईपी पंत, रघुनाथ सिंह चौहान, सुभाष चंद्र सिंह समेत अधिवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें