फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में प्रशासन ने अवैध निर्माण रोका

विज्ञापन
बेड़ीनाग में अवैध निर्माण रोकती प्रशासन की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में नाग मंदिर के निकट भूमि पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को स्थानीय प्रशासन ने रोक दिया। कुछ समय पूर्व भट्टी गांव में जल निगम ने टंकी का निर्माण कराया था। यहां पर कुछ भूमि खाली पड़ी है। जिस पर अवैध निर्माण करके कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। भूमि कब्जा करने की शिकायत भट्टीगांव के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से की थी। भूमि पर कब्जा करने के लिए सीमेंट के चार कॉलम बनाकर छत डालने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर नायब तहसीलदार पंकज चंदोला और राजस्व उपनिरीक्षक मनीषा बिष्ट ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रोक दिया। नायाब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अवैध निमार्ण किसी को नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें