फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला भैंसकोट के वमनगांव में 13 लोग उल्टी दस्त की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/नाचनी। तल्ला भैंसकोट में वमनगांव खालसा में उल्टी दस्त से 13 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 13 लोगों को उल्टी दस्त होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सीएचसी तेजम में प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला और तीन बच्चों का जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 9 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वमनगांव में बच्चों समेत 13 लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। ग्राम प्रधान नीमा देवी ने फोन से तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी। सभी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी तेजम लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मोतिमा देवी समेत तीन वर्षीय धीरज, पांच वर्षीय पारस और और छह वर्षीय गुंजन को हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी 9 लोग सरस्वती देवी, गुंजना, गीता, आन्नदी देवी, धीरज सिंह, चंद्रा देवी, प्रेमा देवी, ध्रुव सिंह, माही, जमुना देवी उदिमा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। सीएचसी तेजम के डॉ. राशिद और डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उपचार के बाद सभी को दवा, ओआरएस घोल और पानी उबाल कर पीने की सलाह देकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें