पिथौरागढ़। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल के दो होनहार कैडेट आयुष कुमार और उमेश गिरि का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर के सीडब्ल्यूएस की योग्यता छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।
एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए बटालियन स्तर पर कैडेट्स की ओर से एनसीसी में आयोजित गतिविधियों और उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन मांगे जाते हैं। बटालियन इन आवेदनों को राज्य निदेशालय और निदेशालय उसके अधीन संचालित बटालियन कैडेट्स के आवेदन पत्रों को एनसीसी महानिदेशालय दिल्ली भेजता है। महानिदेशालय में बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स प्राप्त आवेदनों में योग्यतावार छात्रवृत्ति के लिए कैडेट्स का चयन करता है। विद्यालय से चार आवेदन भेजे गए थे।
इसमें जूनियर डिविजन के कैडेट आयुष कुमार और सीनियर डिविजन के कैडेट उमेश गिरि का चयन हुआ है। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी, एडम ऑफिसर देवेश सिंह ऐरी, सूबेदार गंगा सिंह, बीएचएम विक्रम सिंह, पटल सहायक अमन कुमार, अमित चंद, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी, शिक्षक संजय पाटनी, डॉ.वीपी सिंह, दीपक पांडेय, शिवजीत सिंह, नीरज फुलेरा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
आयुष कुमार।