फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति कालोनी में गंभीर पेयजल संकट, प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की जागृति कालोनी में 1000 परिवार एक हफ्ते से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और तत्काल पेयजल सप्लाई सामान्य न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नगरपालिका सभासद विक्रम वाल्मीकि ने बताया कि सड़क निर्माण के चलते पेयजल लाइन टूट गई है। न तो लोनिवि ने और न जल संस्थान ने अब तक लाइन की मरम्मत के कोई प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

सभासद ने कहा कि जागृति कालोनी के एक हजार परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों को प्राकृतिक स्रोतों और हैंडपंपों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मोहल्ले की पेयजल सप्लाई को एक हफ्ते तक बाधित रखना विभाग की अकर्मण्यता को दर्शाता है। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा है कि तत्काल पेयजल लाइन को ठीक करें और पानी की सप्लाई सुचारु करें। प्रदर्शन में इंदु ग्याला, रमा थापा, रेखा पांडे, खड़क सिंह रावत, गौरी भट्ट, दीपा पांडे, पुष्पा बोरा, कलावती रावत, बसंती देवी, देवकी देवी, भावना बिष्ट, हेमा देवी, चंद्रशेखर भट्ट, यशौदा देवी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें