गणाई महाविद्यालय में रंगोली के जरिण मतदान के लिए जागरुक करते छात्र-छात्रा।
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत पीजी कालेज पिथौरागढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने मेरा वोट मेरा अधिकार, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान आदि स्लोगन लिखकर सजाया। मतदान जागरुकता अभियान के दौरान टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी भी दी गई। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वीप के नोडल अधिकारी दीपक कुमार, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट, हरिनंदन बाल्मीकि, अनिल चंद मौजूद रहे। इसके अलावा डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला और बलुवाकोट के महाविद्यालयों में भी कैंपस एंबेसडरों की ओर से रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
गणाईगंगोली। राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली में प्राचार्य डॉ. आशीष अंशु, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. मुनेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रंगोली बनाई। इस दौरान मताधिकार विषय पर चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा चन्याल ने पहला, शीतल ने दूसरा, योगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंकित, शीला बोरा की टीम पहले स्थान पर रही। शिखा, हिमांशु ग्रुप ने दूसरा, दीपा कार्की, गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर मतदाता सूची संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करने की अपील की।