फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से भारत आ रहे चार नेपालियों को एसएसबी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमा पुल बंद होने के कारण ट्यूब के सहारे मजदूरी करने भारत आ रहे चार नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों को पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसबी और झूलाघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार दोपहर खर्कतड़ी के पास ट्यूब से नदी पार कर भारत आए बझांग जिले के पुष्कर बहादुर बोहरा, जनक बोहरा, गजेंद्र बोहरा और बीर बहादुर बोहरा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया चारों को 14 विदेशी अधिनियम और 3/4 पासपोर्ट अधिनियम के अभियोग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

टीम में एसआई कृष्णानंद नगरकोटी, हेड कांस्टेबल मदन सिंह, कांस्टेबल रवि प्रकाश, नीरज जोशी, पुलिस कांस्टेबल मनीष नगरकोटी, पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें