फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठूं महोत्सव में बिखर रहे संस्कृति के विविध रंग

Sun, 28 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आठूं महोत्सव का गायन सुनने उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सातूं-आंठू महोत्सव में लोक परंपरा, लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीण अंचलों के आठूं दल महोत्सव में प्रस्तुति दे रहे हैं। नाचनी, अस्कोट क्षेत्र में भी आठूं की धूम मची है। 
विज्ञापन


नगर सातूं-आठूं में सराबोर है। महोत्सव में आने वाले सातूं-आंठू वाले दल तरह-तरह के क्रियाकलापों से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। इसमें हुड़का, दमुवा, ढोल आदि पारंपरिक वाद्ययंत्रों का समावेश देखने को मिल रहा है। कलाकारों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे लोगों को विलुप्त होती संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा और संस्कृति संरक्षण के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव सोमवार को भी जारी रहेगा।

उधर, नाचनी के भैंसखाल समेत कई गांवों में आठूं की धूम मची है। महिला, पुरुष एक स्थान पर एकत्र होकर आठूं की विधा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्कोट के कई गांव आठूं के रंग में रंगे हैं। दिन-रात आठूं गायन का दौर चल रहा है। आठूं पर्व के लिए प्रवासी ग्राम वासी घर लौटे हैं। आठूं पर्व लोगों के आपसी मिलन का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें