मुवानी महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ कीे गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्वयं
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने संवाद किया।
बैठक में कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाता है। बावजूद इसके छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। संचालन डॉ. नीमा जोशी ने किया।
बैठक में 18 मार्च को आयोजित प्रतियोगितात्मक परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें अजय भट्ट प्रथम, दीया गिरि, नीरज भट्ट द्वितीय रहे। बैठक में डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, राजकमल, किशोर, भावना, अलका जोशी, कमला देवी, हरीश राम, विक्रमजीत आदि अभिभावक रहे।