टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग की ओर से स्व. कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता अंडर 14 और 18 बालक-बालिका आयु वर्ग की होगी। स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी। सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। अंडर 18 में 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर दौड, लंबी कूद और अंडर 14 में भी अनेक प्रतियोगिताएं होंगी।