चंपावत। जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 65 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 52 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज) कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी। चयनित युवाओं को नियुक्ति से पहले देहरादून स्थित एसआईएस अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित यह रोजगार मेला मुख्यमंत्री के आदर्श चंपावत विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने युवाओं को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और रोजगार संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी।