फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आदर्श गांव की दुर्दशा पर भड़के ग्रामीण

Wed, 22 Jun 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चमू गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत अटल आदर्श ग्राम घोषित और स्पेशल कंपोनेंट प्लान में चयनित चमू गांव की दुर्दशा से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विशेष सुविधा प्राप्त इस गांव में सिर्फ अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। गांव में कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


चमू की प्रधान हरी देवी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। अनुसूचित जाति बस्ती रजाली और टकुलिया में पेयजल का गंभीर संकट बना है। टकुलिया तोक में खेल मैदान बनाने की घोषणा हुई, लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ। खोलासन और चौबरा गधेरे में पुल न होने से लोगों को बारिश के समय आवाजाही में दिक्कत हो रही है। चमू और कौलपानी के एएनएम भवन की हालत बेहद खराब है। गांव का पंचायतघर 30 साल पुराना है। उसकी हालत भी जर्जर हो चुकी है।

गांव की सिंचाई नहर, खेत हाल की बारिश से नष्ट हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव की उपेक्षा को ज्यादा समय तक सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, राजेंद्र सिंह, ललित मोहन, विनोद कुमार, भरत कुमार, नंदन सिंह, दीपक कुमार, पूरन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें