फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

Tue, 05 Sep 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चौड़मन्या के नगौर गांव में जंगल से घास लेकर आ रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौड़मन्या के नगौर गांव में जंगल से घास लेकर आ रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगौर गांव निवासी कैलाश चंद्र की पत्नी गीता उप्रेती (38) मंगलवार शाम करीब पांच बजे से जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर गहरे घाव होने से महिला बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण उसे घायल अवस्था में चौड़मन्या के अस्पताल में लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
गीता के पति कैलाश बाहर नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे भी बाहर ही पढ़ते हैं। गीता घर में अकेली रहतीं हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंजर चंदा मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से शाम को घर से न निकलने और जरूरी होने पर समूह में ही आवाजाही करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


चौकोड़ी में 10 अवैध निर्माण ध्वस्त

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल के निर्देश पर चौकोड़ी में तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने 10 अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान टीम ने लोगों को किसी भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण नहीं करने की नसीहत दी। टीम में संजय सिंह रावत, मोहित चंद, कविता, प्रिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें