फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष सम्मेलन में कुंडली विश्लेषण कराने को उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर पालिका सभागार में ज्योतिष महाकुंभ में जानकारी लेते स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में कुंडली दिखाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान आयोजक मंडल ने ज्योतिष सम्मेलन में उपस्थित विख्यात ज्योतिषों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में मोदी नगर से आए ओरो स्केनर विशेषज्ञ रामपाल कश्यप ने ओरोस्केनर मशीन से लोगों को ग्रहों की दशा बताई। दिल्ली कालका से आए लाल किताब बाबा बृज मोहन शेखड़ी ने लाल किताब से लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
मेरठ से आए विख्यात ज्योतिषी संजीव अग्रवाल के पास भविष्य जानने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पानीपत से आए हस्तरेखा विशेषज्ञ सोनू ने हस्तरेखा देख लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योतिष सम्मेलन में आए ज्योतिषियों और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक पंकज कलखुड़िया ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अशोक जोशी, अनूप भट्ट, हनी शाह, तपन रावत, आशीष चौहान,महेंद्र देऊपा, रोहित गड़कोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें