फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्कोट पानी का नौला साली रिपति जब जुनलो...

विज्ञापन
जौलजीबी मेले में गीत गाते लोक गायक अनिल रावत। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यापारिक जौलजीबी मेले की शुक्रवार शाम अल्मोड़ा के लोक गायक अनिल रावत के नाम रही। उन्होंने अस्कोट पानी का नौला साली रिपति जब जुनलो झुमका, आसमान की परी मेरी, काया की कंचन, दर्पण छाया हेरी हेरी, छोरी लछिमा समेत अन्य गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने नेपाली और हिंदी गाने गाए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ संरक्षक शकुंतला दताल और राजेंद्र बुर्फाल ने किया। लोक गायक बेबी प्रियंका ने क्रीम पौडर घिसनी किलै नै, मेरी निर्मला...गीत गाया। स्थानीय कलाकार सेनू तितियाल, प्रदीप चलाल, रोको जौलजीबी और अंकित दताल ने नेपाली, हिंदी गाने गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान पूनम ग्वाल, कविता मेहरा, बेला बेरी, सरस्वती, विमला जंग, जानकी बुर्फाल, लीला बनग्याल, बृजमोहन बिष्ट, कृष्ण सिंह कुंवर, सुरेंद्र सिंह धामी, केदार सिंह धामी मौजूद थे। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने किया। प्रशासन ने मित्र राष्ट्र नेपाल में चुनाव के चलते दो दिन के लिए मेला अवधि को बढ़ाया है। दो दिन तक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें