फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अनियमित और महंगी सेवा के कारण नहीं मिल रहे यात्री

विज्ञापन
चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, आप, जिलाध्यक्ष। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत की जनता को नियमित हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिस कारण अब जनता का विश्वास हवाई सेवा से उठ चुका है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह से हेलिकॉप्टर तो आ रहा है लेकिन धोखा मिलने की आशंका से यात्री टिकट बुक नहीं करा रहे हैं। दूसरी ओर किराया महंगा होने से भी लोग हेलिकॉप्टर में सफर करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

90 के दशक से हवाई सेवा का सपना देख रहे लोगों को नियमित हवाई सेवा के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान मार्च 2020 को लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया था। तब से विमान सेवा बंद है। अक्तूबर 2021 से चल रही पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा भी नियमित नहीं है। कभी मौसम तो कभी तकनीकी समस्या के कारण सेवा बाधित हो जाती है। ऐसे में लोगों को सड़क से हल्द्वानी या देहरादून के लिए जाना पड़ता है।
इन स्थितियों में जनता का भरोसा टूटता जा रहा है। मौसम साफ होने पर हेलिकॉप्टर उड़ान तो भर रहा है लेकिन यात्री नहीं मिल रहे हैं। दूसरी ओर पिथौरागढ़-पंतनगर और पिथौरागढ़-देहरादून के लिए हेलिकॉप्टर का टिकट भी काफी महंगा है। पंतनगर के लिए जहां पांच हजार रुपये खर्च होते हैं वहीं देहरादून के लिए आठ हजार का टिकट है। राजनीतिक दलों का भी कहना है कि सरकार ने हवाई सेवा के संचालन में अब तक कोरे आश्वासन ही दिए हैं। सरकार को नियमित और सस्ती हवाई सेवा शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार की मंशा नियमित हवाई सेवा संचालन की नहीं लगती है। सिर्फ हवाई सेवा संचालन के लिए कोरे आश्वासन मिलते आ रहे हैं। सरकार को स्पष्ट जानकारी जनता को देनी चाहिए। आश्वासन से ही जनता को गुमराह किया जा रहा है।
-रमेश बिष्ट, सपा, जिलाध्यक्ष।
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर नियमित हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए। स्टेट प्लेन और मंत्रियों के हेलिकॉप्टर हवाई पट्टी पर लगातार उतर रहे हैं। जनता के लिए बनी हवाई पट्टी पर केवल नेताओं के विमान अच्छी बात नहीं। जनता के लिए भी सस्ती हवाई सेवा होनी चाहिए। -चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, आप, जिलाध्यक्ष।

रमेश बिष्ट, सपा, जिलाध्यक्ष।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें