फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोविड मरीज का शव पहुंचने के बाद बंद रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित एसएसबी के एएसआई का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जान गंवाने वाले एसएसबी के एएसआई का सरयू और रामगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बल के जवानों ने एएसआई को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में प्रशासन की टीम ने पूरी सजगता बरती। जिस रास्ते से शव को ले जाया गया था उसे भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

डीडीहाट में तैनात उत्तरकाशी निवासी एएसआई जम्मू-कश्मीर से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें 22 जुलाई को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। सोमवार को हायर सेंटर ले जाते समय पनार के पास उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मृत्यु का समाचार सुनने के बाद परिजन सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। शव के पास जाने से पूर्व परिजनों को पीपीई किट पहनाई गई। मृतक को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बांके बिहारी, नायब तहसीलदार पंकज चंदोला, कानूनगो देव गिरी और एसएसबी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें