फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी को देवी मंदिरों में भारी भीड़, गंगोलीहाट में लगा मेला

विज्ञापन
उल्का मंदिर में अष्टमी के दिन पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की अष्टमी को देवी मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में विशेष पूजा हुई। गंगोलीहाट नगर में मेला लगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, मां कामाक्षा देवी मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, वरदानी मंदिर, मड़धूरा के चंडिका मंदिर, चंडिकाघाट मंदिर के साथ ही गुरना माता के मंदिर में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर शाम तक मंदिर में लोगों ने पूजा की।
गंगोलीहाट के हाट कालिका शक्तिपीठ के साथ ही चामुंडा, वैष्णवी, अंबिका, शीतला, क्षमा, भवानी, भुवनेश्वरी, बेड़ीनाग के त्रिपुरासुंदरी, कोकिला (कोटगाड़ी) मंदिर में भारी संख्या में लोग मां भगवती के दर्शन, वंदन के लिए पहुंचे। नाचनी के होकरा मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक मंदिरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट नगर में नवरात्र की अष्टमी को लगने वाले पौराणिक मेले में हजारों लोग जुटे। हाट कालिका के दरबार में परंपरा के अनुसार रात्रि में सिमलकोट गांव के मेहता उपजाति के लोगों ने विशेष पूजा की। अष्टमी पर्व पर अन्य मंदिरों में भी लोगों ने शीश नवाया।

नवरात्र अष्टमी को गंगोलीहाट नगर में लगा मेला। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें