फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनेगा सुंई बिशुंग का आषाड़ी वायुरथ महोत्सव : चौबे

Wed, 14 Aug 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुई-बिशुंग के प्रसिद्ध अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजकों की बैठक हुई। इस दौरान गांव के बलिदानी हुए असम राइफल के ऑफिसर गुणांनद चौबे के शोक में महोत्सव को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे ने बताया कि 16 अगस्त को महोत्सव का शुभारंभ गुप्त प्यौले के साथ देव डांगरों की ओर से किया जाएगा। 18 अगस्त को सुबह मैराथन, रात्रि जागरण, 19 को वायुरथ यात्रा निकाली जाएगी।
युवा दीपांशु पुजारी, विमल चौबे के नेतृत्व में मां भगवती और आदित्य महादेव मंदिर में रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। संचालन ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने किया। बैठक में संरक्षक सचिन जोशी, गौरव डुंगरिया, विनोद पुजारी, कपिल कुमार, चंद्रशेखर थुवाल, लीलाधर, कैलाश तलनिया, हरीश चंद्र चौबे, पप्पू ओली, सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें