फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग की आशा वर्कर्स ने उठाई मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
बेड़ीनाग में उचित मानदेय को लेकर प्रदर्शन करती आशा वर्कर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड की आशा वर्कर्स ने मानदेय को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम भगत सिंह फोनिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

वहां हुई सभा में आशा संगठन की पूर्व अध्यक्ष सावित्री पंत ने कहा कि आशाएं कोरोना काल में पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। इसके बावजूद उनके ऊपर तमाम काम थोपे जा रहे हैं, जबकि समय पर मानदेय नहीं दिया गया। आशाओं को घर-घर जाकर ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, सांस, टीबी, एल्कोहॉलिक, सर्दी जुखाम, बुखार, बच्चों का विवरण, 65 वर्षों से अधिक आयु वाले लोगों और गर्भवती महिलाओं का विवरण देने को कहा है। इस कार्य में आशाओं को कोरोना संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा है। उन्होंने दस हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दया कार्की, हेमा देवी, कोषाध्यक्ष उमा बाफिला, हेमा देवी, चंद्रकला, माधवी, मीना, मंजू रावत, आनंदी बोरा, पार्वती, तारा, आशा, सीता, मीना, हंसी, गंगा, पुष्पा, सहित आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें