फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपदा प्रभावित कांडे, उडियारी गांव का निरीक्षण किया

Sat, 24 Aug 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग के आपदा प्रभावित परिवारों से मिलती ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला शुक्रवार को अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित कांडे और उडियारी गांव पहुंचीं। उन्होंने भूस्खलन से खतरे की जद में आए मकानों का निरीक्षण कर आपदाग्रस्त क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विकासखंड के कांडे और उडियारी गांव में दो दिन पूर्व भारी बारिश हुई थी। कांडे गांव में दिगंबर प्रसाद पंत और सुभाष चंद्र पंत के घर के पास भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए थे। प्रशासन ने दोनों मकानों को खाली भी करवा दिया था। शुक्रवार को ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला ने कांडे गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि एवं कृषि संरक्षण विभाग को भूस्खलन की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उडियारी गांव में भूस्खलन से खतरे की जद में आ रहे चतुर सिंह और फकीर सिंह के मकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खेतों में भूस्खलन होने से मकानों को खतरा है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र के भौगोलिक सर्वेक्षण कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंदर धानिक, बीडीओ विनोद प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, राजस्व निरीक्षक केएस नयाल, मोहित चंद, रमेश लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें