फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदला मौसम तो फिर बढ़ने लगे आर्थराइटिस और निमोनिया के मरीज

Fri, 20 Mar 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम का बदला मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। फिर से ठंड बढ़ी तो आर्थराइटिस के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते कुछ दिनों से हर रोज 40 से अधिक आर्थराइटिस से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते दिनों गर्मी पड़ने से आर्थराइटिस के मरीजों की संख्या घट गई थी। जिले में अब बारिश के बाद तापमान गिरने से ठंड बढ़ी तो लोग बीमार होने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले के तापमान में पांच डिग्री से अधिक की कमी आई है। बीते शनिवार जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री था जो अब 16 डिग्री पहुंच गया है। तापमान गिरने से आर्थराइटिस की बीमारी गंभीर रूप ले रही है। बुजुर्गों के साथ ही युवा आस्टियो आर्थराइटिस, रुमेटाइड आर्थराइटिस और गाउट बीमारी से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सीमांत जिले में अधिकतर महिलाएं कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से जूझ रही हैं।
इसके अलावा मौसम में बदलाव बच्चों को भी बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज 30 से अधिक बच्चे निमोनिया से ग्रसित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में बदलाव ही इस बीमारी का कारण है। संवाद
विज्ञापन


आर्थराइटिस के लक्षण

घुटने, कंधे, हाथ-पैर में दर्द, जोड़ों में दर्द, उठने-बैठने में परेशानी, सूजन, खून की कमी होना आदि प्रमुख लक्षण हैं।
-
निमोनिया के लक्षण
बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, वजन घटना आदि निमोनिया के प्रमुख लक्षण हैं।

कोट
अस्पताल में आर्थराइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव के चलते यह बीमारी गंभीर रूप ले रही है। मरीजों को पौष्टिक आहार लेने के साथ ही व्यायाम करना जरूरी है।
विज्ञापन

- डॉ. रवि जोशी, फिजियोथेरेपिस्ट, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
-
कोट
-मौसम बदलने से बच्चे निमोनिया से ग्रसित हो रहे हैं। बच्चों को ठंड से बचाना जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।
- डॉ. जेएस नबियाल, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें