फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लगी रोगियों की संख्या

Tue, 19 Mar 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पारा चढ़ते ही बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। जिला चिकित्सालय में ओपीडी (वाह्य रोगी) की संख्या हर रोज 800 से 900 के पार पहुंच रही है। अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ने से अस्पताल कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 120 बेड क्षमता वाले अस्पताल में 122 रोगी भर्ती हैं। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पड़ताल की गई। ओपीडी कक्ष के बाहर रोगियों की भारी भीड़ लगी हुई थी। ओपीडी में तैनात कर्मी ने बताया अभी तक 250 से अधिक ओपीडी पहुंच चुकी है। इसके बाद टीम आपात कालीन कक्ष में पहुंची तो यहां भी रोगियों की काफी भीड़ लगी हुई थी। आपातकालीन कक्ष में तीन रोगियों को भर्ती किया हुआ था। इसके बाद टीम आयुष्मान कार्ड कक्ष में पहुंची तो यहां भी कार्ड बनाने वालों की भारी भीड़ लगी हुई थी। चिकित्सकों के कमरे के बाहर भी रोगी हाथ में पर्चा पकड़कर खड़े थे। संवाद
भारत और नेपाल दोनों देशों के रोगियों की भीड़
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में भारत के साथ-साथ नेपाल के रोगियों का भी काफी भार है। गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शीतकाल में जहां ओपीडी 200 से 250 के आसपास रहती है वहीं अप्रैल माह से मरीजों की तादाद में चार गुने तक का इजाफा होने लगता है। इन दिनों अस्पताल में हर रोज 800 से 900 पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन

ऐसे करें रोगों से बचाव
हाथ धोएं संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बार बार साबुन और पानी से हाथ धोते रहें।
निजी स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतें अपनाएं
रोगी से जुड़े स्थानों को साफ रखें उससे संपर्क बनाने से बचें
खाद्य सुरक्षा के बारे में विचार करें
उबला हुआ पानी पीयें
चिकित्सक की सलाह के बिना दवा ना लें
कोट
मौसम बदलने के कारण अस्पताल में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोगियों को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें