फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही गठिया और सर्वाइकल का खतरा

विज्ञापन
डॉ रवि जोशी, फिजियोथैरेपिस्ट, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। बारिश एवं तापमान में गिरावट से गठिया और सर्वाइकल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन

बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय के फिजियोथेरेपी विभाग में गठिया, कमर दर्द, गर्दन दर्द (सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस), कंधे में दिक्कत को लेकर मरीजों का आना शुरू हो गया है। इस तरह की बीमारियां अक्सर नवंबर में देखने को मिलती है लेकिन ठंड के कारण इस बार यह बीमारियां अक्तूबर में ही शुरू हो गई हैं।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रवि जोशी ने बताया कि ठंड के कारण दर्द की समस्या बढ़ने लगती थी लेकिन वर्तमान में मौसम चक्र के कारण समय से काफी पहले बुजुर्गों और महिलाओं में जकड़न, तीव्र पीड़ा की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि शरीर के अंगों में किसी प्रकार का दर्द होने पर चिकित्सक को जरूरी दिखाएं। बिना जांच कराए दवा न लें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. जोशी ने बताया कि इन बीमारियों से बचने के लिए ठंड से बचाव जरूरी है। शरीर को सिकाई आदि के माध्यम से गर्म रखें। शरीर के सभी छोटे-बड़े जोड़ों को नियमित अंतराल पर चलाने के लिए सूक्ष्म व्यायाम करें। सुबह कुछ देर धूप में बैठें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। ठंडा पानी नहीं पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें