मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी कस्बे में चल रही रामलीला के पंचम दिवस पर राम वनवास से लेकर भरत राम मिलाप तक की रामलीला का मंचन किया गया। पिता दशरथ से वन जाने की आज्ञा लेकर राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए निकले। गंगा तट पर उन्होंने केवट को मुद्रिका देकर गंगा पार कराने का निवेदन किया। राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन को दर्शकों ने सराहा। भरत-राम मिलाप का कलाकारों ने मार्मिक मंचन किया। संचालन भुवन चंद्र जोशी ने किया। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश बम, दीपक कार्की, संजय वर्मा, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह पुजारा, त्रिलोक सिंह बोरा आदि थे।