फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रौताण देव महोत्सव में कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue, 06 Jan 2026 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पिनारी में आयोजित जय मां महाकाली रौताण देव महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न लोककलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

रौताण देव महोत्सव में शिवानी नेगी, गायक कल्याण बोरा, नेहरू युवा सांस्कृतिक कला मंच और हिमाल म्यूजिकल अल्मोड़ा के कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक कला व संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने विभिन्न कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। इन गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। महोत्सव में कार्यक्रमों का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जीवन पंत, करम राम, महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पंत, सचिव कमल पंत, कैलाश चन्याल, जगदीश बिष्ट, गोविन्द बिष्ट, संतोष पंत, दीप बिष्ट आदि थे। संचालन राजेंद्र पांडे व नवल किशोर पंत ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें