फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का दावा :: आर्सेनिक एल्बम-30 बढ़ाएगी लोगों की इम्यूनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। जिला होम्योपौथिक अस्पताल में लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों को निशुल्क आर्सेनिक एल्बम-30 बांटी जा रही है। चिकित्सकों ने दावा किया है कि ये दवा कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाएगी। शुक्रवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद बल्लभ भट्ट के निर्देश के बाद दवा का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट रवींद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर नाथ, जगदीश सिंह, विशाल कुमार ने जिला महिला चिकित्सालय आरसीएच में कोरोना से बचाव के लिए एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम-30 दवा बांटी। चिकित्सकों का कहना है कि ये दवा लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। इस मौके पर सीएमएस जेएस नबियाल,  जिला महिला चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भागीरथी गर्ब्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें