फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेना पर लगाया रास्ता रोकने का आरोप

Wed, 09 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भड़कटिया क्षेत्र के लोगों ने सेना पर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रास्ता खोलने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को भड़कटिया क्षेत्र के लोगों कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि भड़कटिया क्षेत्र से कई गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्ते को सेना ने बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इससे पूर्व चार जुलाई को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में रास्ता खुलवाने के लिए डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया था। उस समय 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खोला गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
उन्होंने शीघ्र रास्ता नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, सीमा भट्ट, नरेंद्र सिंह, दीपा जोशी, जगदीश ओली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें