फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सशस्त्र बल के जवान की नदी में डूबने से मौत

Tue, 11 Jun 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के बजांग केदारस्यू गांव पालिका 7 के सशस्त्र प्रहरी बल के जवान की नदी में डूबने से मौत हो गई। नेपाल सशस्त्र बल की ओर से आजकल नदियों में चलाए जा रहे बाढ़ एवं आपदा के समय रेस्क्यू करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। जिला प्रहरी कार्यालय बजांग ने बताया कि सेती नदी में सशस्त्र बल के जवान संयुक्त रूप से बाढ एवं आपदा में बहने वाले प्राणियों के रेस्क्यू का अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच सशस्त्र बल के जवान नरेंद्र सिंह धामी नदी में डूब गए। काफी खोजबीन के बाद जवान को नदी से रेस्क्यू किया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें