फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दूसरी बार अध्यक्ष बने अर्जुन

Tue, 16 Jun 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन पिथौरागढ़ शाखा में कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को दूसरी बार निर्विरोध शाखा अध्यक्ष, निशित चंद को तीसरी बार शाखा मंत्री चुना गया। भगवान सिंह को प्रथम उपाध्यक्ष, गणेश सिंह सामंत को द्वितीय उपाध्यक्ष, कुंडल सिंह को संयुक्त मंत्री प्रथम, हीरा ठकुन्ना को संयुक्त मंत्री द्वितीय, विनोद कुमार शाक्य को संगठन मंत्री बनाया गया। चंद्रपाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार को लेखा परीक्षक, चंद्र मोहन शर्मा को मीडिया प्रभारी और विनोद कुमार सामंत को कार्यालय सचिव चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर पांडे, मधुसूदन जोशी, चंद्रवल्लभ जोशी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान भूपेश उपाध्याय, प्रकाश चंद्र भट्ट, प्रभु दयाल गुप्ता, प्रेम, शुभम, प्रदीप कुमार, मनोज जोशी, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें