टनकपुर (चंपावत)। पूर्वांचल समाज में छठ पूजा महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समाज के लिए भक्ति में डूबे हुए हैं। शाम को समाज के लोगों का शारदा घाट स्थित छठ पूजा स्थल पहुंचना शुरू हो गया। इस बीच पूजा अर्चना के बाद समाज की मातृशक्ति ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई।
रविवार की दिन भर प्रशासन की ओर से शारदा घाट पर स्थित छठ पूजा स्थल पर साफ सफाई, टेंट, लाइट आदि की व्यवस्था का कार्य चलता रहा। इस बीच तहसीलदार पिंकी आर्या ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पालिका की ओर से सफाई, कार्यदायी संस्था ने मार्ग की व्यवस्था की गई।
टेंट, लाइट लगाई गई, शाम होते ही पूर्वांचल समाज के लोगों का आना शुरू हो गया। समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस बीच पूजा अर्चना से देर शाम तक माहौल भक्ति में डूबा रहा। सोमवार को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।
इस दौरान सभासद शैलेंद्र सिंह, पप्पू ठाकुर, देवेंद्र मिश्रा, विनय अरोरा, सभासद दिनेश कुमार, सुनीता गुप्ता, सीता मिश्रा, रितु राज सिंह, माधुरी देवी, चंद्रिका समेत खासी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग मौजूद रहे।