बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के दौरान बेड़ीनाग में रेस्टोरेंट खोलने पर पुलिस ने संचालक गोविंद धानिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188 आईपीसी और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस टीम में नायब तहसीलदार पंकज चंदोला, महिला एसआई कंचन कैड़ा, कांस्टेबल पूजा पांडे, गीता मेहता आदि रहे।