फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक बार फिर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोला

Fri, 02 Feb 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे धारचूला (पिथौरागढ़)। 
विज्ञापन
धारचूला में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन देते क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक बार फिर ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मामला इस समय हाइकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख को नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।

ज्ञापन में बताया कि ब्लॉक प्रमुख ने अपनी मर्जी से पुरानी नियोजन समिति को भंग कर नई समिति का गठन कर दिया है। प्रमुख ने राज्य वित्त आयोग के धन को खर्च करने के लिए कार्ययोजना बनाई है, जो नियम के खिलाफ है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ पांच नवंबर 2017 को अविश्वास का प्रस्ताव पारित हो चुका है। इसके बावजूद प्रमुख ने पिछले दिनों क्षेत्र समिति की बैठक बुला दी और कई फैसले ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस मामले में तत्काल कदम नहीं उठाया गया तो सदस्य आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ भाजपा के 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह मामला काफी चर्चा में भी रहा। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना देवी, बिरख सिंह, पुष्कर सिंह, नीतू भट्ट, मुन्नी देवी, पूरन सिंह, सोहन सिंह, विक्रम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें